धार्मिक जागरूकता व विकास को लेकर मनकाचक में एभेन बैसी ने की चर्चा

Published by : RAKESH KUMAR Updated At : 02 Apr 2025 10:37 PM

विज्ञापन

खेरवाड़ सांवता एभेन बैसी की बैठक में संतालों की आस्था एवं धार्मिक पहचान को समृद्ध करने के सार्थक उपाय खोजने का प्रयास किया गया.

विज्ञापन

दुमका. जामा प्रखंड के मनकाचक गांव में खेरवाड़ सांवता एभेन बैसी की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में संतालों की सांस्कृतिक, आर्थिक, शैक्षिक, बौद्धिक विकास के संबंध में चर्चा की गयी. संतालों की आस्था एवं धार्मिक पहचान को समृद्ध करने के सार्थक उपाय खोजने का प्रयास किया गया. बैठक में मानकाचक के लेखा होड़, ग्रामीण के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी शामिल हुए. सभी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए मांझी थान एवं जाहेर थान की नियमित साफ-सफाई एवं साप्ताहिक पूजा करने, पूजा-पाठ में बच्चों की भागीदारी बढ़ाने, ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को व्यवसाय से जोड़ने का संकल्प लिया गया. वहीं कहा गया कि शिक्षा ही विकास की रीढ़ है. अतएव बच्चों की निकटतम विद्यालय में अवश्य उपस्थिति सुनिश्चित हाे. नशा से होनेवाले नुकसान को देखते हुए नशा को कम और धीरे-धीरे बंद करने पर विचार किया गया. गांव के विवादों का निपटारा ग्रामीण स्तर पर पारंपरिक शासन विधि द्वारा करने पर विचार किया गया, जिससे ग्रामीणों को हर विवाद के लिए थाना न जाना पड़े. इस मौके पर मिसील हांसदा, सुखलाल सोरेन, बाबूसोल मुर्मू, राजेंद्र हांसदा, अरविन्द हेंब्रम, मानिक हेंब्रम, नाटुवा हांसदा, गोविन्द मुर्मू, मदन टुडू, रामलाल हांसदा, सुनील मुर्मू आदि के साथ ग्रामीण काफी संख्या में उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola