सामुदायिक सहयोग से होली-रमजान को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील

होली को लेकर गोपीकांदर व मसलिया में शांति समिति की बैठक हुई. सौहार्दपूर्ण माहौल कायम रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गयी.
गोपीकांदर. होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर गुरुवार को गोपीकांदर और मसलिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत की अध्यक्षता में गोपीकांदर में हुई शांति समिति की बैठक में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने व शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई. थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. इस अवसर पर समुदाय के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को अपने सुझाव देते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में होली को लेकर 13-14 मार्च को दो दिन के लिए कोयला ढुलाई में लगे हाइवा का परिचालन बंद रखा जाए, ताकि होली के दिन अप्रिय घटना ना हो. साथ ही होली में शराब पर भी पाबंदी हो. बैठक में कहा गया कि होली और रमजान के दौरान किसी भी अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. सामुदायिक सहयोग से सभी कार्यक्रमों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की गयी. इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विशाल कुमार, एसआई धर्मल मांझी, एएसआई राजन सिंह, सुरेशचंद्र हेंब्रम, गोपीकांदर मुखिया माइकल हेंब्रम, जोगाई गृही, पूर्व उपप्रमुख कुबराज बेसरा, मनोज चांद, दशरथ भगत, निजु मंडल, सुन्दर देहरी, शिबलाल हेंब्रम, बलराम ठाकुर सहित दर्जनों गणमान्य लोग शामिल हुए. जबकि मसलिया थाना प्रांगण में गुरुवार को शांति समिति की बैठक अंचलाधिकारी रंजन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई. समिति के सदस्यों ने वाहन चेकिंग करने व शराब की दुकान बंद रखने की मांग की. सीओ श्री यादव ने रंगों का त्योहार होली शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की. थाना प्रभारी धनंजय कुमार प्रजापति ने कहा कि विधि व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन हर समय आपके साथ है. असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी. शांति से होली मनायें. मौके पर थाना प्रभारी धनंजय कुमार प्रजापति, उप प्रमुख षष्टी पद नंदी, एसआई उमेश सिंकू, निशित वरण गोलदार, दिनेश दत्ता, सुभाषचंद्र दास, नीतीश कुमार यादव, उत्तम चौधरी, भुवन नंदी, राजदेव सोरेन, सत्यनारायण टुडू, हरिहर प्रसाद सिंह, दयानन्द सिंह, दयानन्द यादव, भुवन नंदी, कृष्णा भगत, राजू नंदी, रवि हांसदा आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




