ePaper

Sports : मायावी-11 ने फौजदारी पैंथर टीम को पांच विकेट से हराया

Updated at : 10 Jan 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
Sports : मायावी-11 ने फौजदारी पैंथर टीम को पांच विकेट से हराया

बासुकिनाथ में आयोजित रिंकू अभिषेक टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मायावी-11 टीम ने शुक्रवार को फौजदारी पैंथर टीम को पांच विकेट से हराकर मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

रिंकू अभिषेक टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग मुकाबला प्रतिनिधि, बासुकिनाथ बासुकिनाथ में आयोजित रिंकू अभिषेक टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मायावी-11 टीम ने शुक्रवार को फौजदारी पैंथर टीम को पांच विकेट से हराकर मुकाबला जीत लिया. फौजदारी पैंथर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. सलामी बल्लेबाज आशीष कुमार के 28 गेंद में 48 रन, सोनम कुमार के 14 गेंद में 15 रन, किशन दुबे के 8 गेंद में 11 रन की पारी के बावजूद पूरी टीम 19 ओवर पांच गेंद में 128 रन पर ऑलआउट हो गयी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मायावी-11 टीम ने 18 ओवर एक गेंद में पांच विकेट के नुकसान पर मुकाबला जीत लिया. मायावी-11 टीम के मो शाहदाब को शानदार बल्लेबाजी व गेंदबाजी करने के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार बासुकिनाथ निवासी राम पंडा ने दिया. प्रतियोगिता में अंपायर बंटी राव और शेखर साह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. टूर्नामेंट के सफल आयोजन में आयोजक समिति के सदस्य व बासुकिनाथ बीसीसी के पूर्व खिलाड़ी व बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व खेलप्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola