ePaper

40 हजार भक्तों ने किया फौजदारीनाथ को जलार्पण

Updated at : 03 Nov 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
40 हजार भक्तों ने किया फौजदारीनाथ को जलार्पण

कोलकाता से आये भक्तों द्वारा भोलेनाथ का भव्य शृंगार पूजा की गयी.

विज्ञापन

बैकुंठ चतुर्दशी को बासुकिनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिनिधि, बासुकिनाथ कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि सोमवारी प्रदोष व्रत पर बाबा फौजदारीनाथ दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. सम्पूर्ण मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है. बैकुंठ चतुर्दशी पर भगवान भोलेनाथ की भव्य शृगार पूजा की गयी. कोलकाता से आये भक्तों द्वारा भोलेनाथ का भव्य शृंगार पूजा की गयी. सोमवार प्रदोष तिथि पर करीब 40 हजार शिवभक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. भक्तों ने बाबा फौजदारीनाथ की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडितों के द्वारा षोडशोपचार विधि से पूजा-अर्चना की गयी. पुजारी ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा अर्चना व शृंगार पूजा की. पुरोहितों ने दूध, दही, घी, गुड़, भांग, ईख का रस, गंगाजल आदि से पंचामृत स्नान कराया. चार बजे भोर से मंदिर प्रांगण में भक्तों का तांता लगा रहा. सरकारी पूजा के दौरान पुरोहित के द्वारा षोडशोपचार पूजा के द्वारा बाबा की विशेष पूजा-अर्चना की गयी. सरकारी पूजा के बाद मंदिर गर्भगृह का गेट भक्तों के लिए खोल दिया गया. सुबह से ही जलार्पण का जो सिलसिला शुरू हुआ वह शाम तक चलते रहा. श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवगंगा में आस्था की डुबकी लगा कर बाबा फौजदारीनाथ की पूजा की. पंडित सुधाकर झा ने बताया कि इस तिथि पर शिव के पंचाक्षरी मंत्र का जप व अभिषेक करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. इसके साथ ही भक्तों ने मनौतियों को लेकर बच्चों के मुंडन संस्कार, भोलेनाथ व माता पार्वती का गठबंधन, शृंगार पूजन, शांति पूजन, जप अनुष्ठान, सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान नियम निष्ठा पूर्वक संपन्न करवाये. मंदिर परिसर हर-हर महादेव के नारे से गुंजायमान रहा. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एसडीओ कौशल कुमार ने मंदिर में जलार्पण व्यवस्था पर नजर बनाये रखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola