जरूरतमंद लोगों तक पहुंचायें योजनाओं के लाभ : उपायुक्त

इसलिए सभी विभाग अपने कार्यों में परस्पर समन्वय स्थापित कर योजनाओं को धरातल पर उतारें.
समाहरणालय सभागार में समन्वय समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा संवाददाता, दुमका जिले के समग्र और संतुलित विकास को गति देने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समन्वय समिति की बैठक की. उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मूल उद्देश्य आमजन के जीवन स्तर में सुधार लाना है. इसलिए सभी विभाग अपने कार्यों में परस्पर समन्वय स्थापित कर योजनाओं को धरातल पर उतारें. अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक योजना का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी रूप से पहुंचे. बैठक में उपायुक्त ने एक-एक कर सभी विभागों की योजनाओं की समीक्षा की. जेएसएलपीएस के तहत दीदी की दुकान योजना और महिला समूहों की आमदनी बढ़ाने के प्रयासों, पीएमएफएमइ, 15वें वित्त आयोग, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, बिरसा फसल विस्तार योजना, फसल बीमा योजना और राशन कार्ड आधार सीडिंग जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. उपायुक्त ने आंगनबाड़ी भवन निर्माण, विद्यालयों में शौचालय, पेयजल व विद्युत सुविधा, अस्पतालों की मरम्मत, हर घर नल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम जनमन योजना और मनरेगा की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि आवास निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित हो. मनरेगा योजनाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण हों. उपायुक्त ने कहा कि आवास निर्माण में गुणवत्ता व पारदर्शिता अनिवार्य है. लापरवाही पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी अपने कार्यों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करें. लापरवाही पाये जाने पर संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. बैठक में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, सहायक समाहर्ता नाजिश उमर अंसारी, अपर समाहर्ता राजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ एवं सीओ उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




