बाइक से गिरकर मधेपुरा की महिला की मौत

दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर जरमुंडी थाना क्षेत्र के जमुआ में घटना
दुमका नगर. दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर जरमुंडी थाना क्षेत्र के जमुआ गांव के पास चलती बाइक से गिरकर घायल हुई महिला की मौत इलाज के दौरान फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गयी. अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. मृतका अनिता देवी (40) मधेपुरा जिला अंतर्गत आलमनगर थाना क्षेत्र के नरथोवा गांव की रहनेवाली थी. मृतका के पति संजीव यादव ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से देवघर पूजा करने आयी थी. शुक्रवार को वह बासुकिनाथ में पूजा करने आ रही थी. जमुआ के पास चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगों ने जरमुंडी सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीजेएमसीएच रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










