कुकड़ीभाषा व मसानपाड़ा में पानी टंकी में लीकेज, पेयजल हो रहा बर्बाद

Updated:
विज्ञापन
कुकड़ीभाषा व मसानपाड़ा में पानी टंकी में लीकेज, पेयजल हो रहा बर्बाद

जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए सोलर संचालित जलमीनार की पानी टंकियां लीकेज हो जाने से पेयजल की भारी बर्बादी हो रही है.

विज्ञापन

रानीश्वर. रांगालिया पंचायत के कुकड़ीभाषा एवं मसानपाड़ा गांव में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए सोलर संचालित जलमीनार की पानी टंकियां लीकेज हो जाने से पेयजल की भारी बर्बादी हो रही है. दोनों स्थानों पर जलमीनार फिलहाल बेकार साबित हो रहे हैं. ग्रामीणों के अनुसार लोहे के स्ट्रक्चर के ऊपर 5000 लीटर क्षमता की प्लास्टिक टंकी लगायी गयी है. पानी भरने के बाद टंकी पर अधिक दबाव पड़ने से उसमें लीकेज हो गया है. इसके कारण टंकी से दिनभर लगातार पानी गिरता रहता है और पीने योग्य पानी व्यर्थ बह रहा है. बावजूद इसके विभाग की ओर से अब तक मरम्मत को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गयी है. इधर, गोबिंदपुर पंचायत के दिगुली गांव स्थित पहाड़िया नये कॉलोनी में लगे सोलर संचालित जलमीनार का सोलर प्लेट खराब हो जाने से लंबे समय से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है. पहाड़िया समुदाय के लोगों ने बताया कि इस टोले में लगभग 14 परिवार रहते हैं, जिन्हें पीने का पानी लाने के लिए पास के पश्चिम बंगाल के केंदुली गांव पर निर्भर रहना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि विभाग को कई बार इस समस्या की जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक मरम्मत के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई है. जबकि जानकारी के अनुसार सोलर संचालित सभी जल मीनारों के रख-रखाव के लिए अलग से राशि भी आवंटित है और उसी राशि से मरम्मत कराए जाने का प्रावधान है. इस संबंध में रांगालिया के मुखिया जीशु वास्की ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में जहां-जहां सोलर संचालित जलमीनार से जलापूर्ति बाधित है या पानी टंकी में लीकेज है, उसकी सूचना विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं की गयी है.

विज्ञापन
Binay Kumar

लेखक के बारे में

By Binay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola