ePaper

दुमका में महिला ASI कल्याणी साहा को ACB ने 3000 रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Updated at : 13 Mar 2020 4:38 PM (IST)
विज्ञापन
दुमका में महिला ASI कल्याणी साहा को ACB ने 3000 रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

lady asi kalyani saha in dumka arrested taking bribe of rs 3000. मूल रूप से गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट की रहने वाली कल्याणी इससे पहले महिला थाना में पदस्थापित थीं. आरोपों के मुताबिक, एक केस के सिलसिले में वह शिकायतकर्ता को ही धमका रही थीं और पैसे न मिलने पर जेल भेजने की धमकी दे रही थीं.

विज्ञापन

दुमका : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने दुमका नगर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (ASI) कल्याणी साहा को 3,000 (तीन हजार) रुपये रिश्वत लेते नगर थाना के पास से रंगे हाथ गिरफ्तार किया. कल्याणी नगर थाना में ही पदस्थापित थीं.

मूल रूप से गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट की रहने वाली कल्याणी इससे पहले महिला थाना में पदस्थापित थीं. आरोपों के मुताबिक, एक केस के सिलसिले में वह शिकायतकर्ता को ही धमका रही थीं और पैसे न मिलने पर जेल भेजने की धमकी दे रही थीं.

ऐसे में शिकायतकर्ता की शिकायत के सत्यापन के उपरांत पैसे लेते ही एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दरअसल, शिकायतकर्ता सिमोन सोरेन इन दिनों जामताड़ा जिला के पविया-नारायणपुर में रह रहे हैं, जबकि उनका पुत्र 22 वर्षीय मनोज सोरेन दुमका में कड़हलबिल-रामरतन सिंह रोड में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था.

12 फरवरी, 2020 को जब वे दुमका पहुंचे, तो पाया कि उनके घर में ताला लटका हआ है. बेटा मनोज सोरेन का कहीं कोई अता-पता नहीं है. दूसरी चाबी से उन्होंने ताला खोला और बेटे के मोबाइल से संपर्क करना चाहा, तो संपर्क भी नहीं हो पाया.

इस दौरान उन्होंने सगे-संबंधियों से भी संपर्क कर उसकी खोजबीन करने का प्रयास किया. इस मामले में उन्होंने 19 फरवरी, 2020 को नगर थाना में आवेदन दिया. इस मामले की पड़ताल की जिम्मेवारी एएसआइ कल्याणी साहा को दी गयी. इसी क्रम में उन्होंने 7 मार्च को शिकायतकर्ता सिमोन सोरेन को थाने में बुलाया.

सिमोन सोरेन 7 मार्च को थाना में उपस्थित नहीं हो सके. दूसरे दिन जब वे थाना पहुंचे, तब तक उनका अपने बेटे से संपर्क नहीं हो पाया था. उसी तिथि को कल्याणी साहा ने उससे कहा कि उनका बेटा जामताड़ा चला गया है. सिमोन ने बताया कि चूंकि वे जामताड़ा में नहीं रहते, इसलिए शायद उन्हें जानकारी नहीं हुई.

इस पर कल्याणी ने उन्हें डांटते हुए कहा था कि अपने लड़के को घर में छिपाकर रखे हुए हैं. वे उन पर केस कर देंगी और जेल भेज देंगी. सिमोन ने तब कहा कि अगर लड़का घर आ गया है, तो मुझे केस नहीं करना है. इस पर कल्याणी ने रिश्वत के तौर पर रुपये की मांग की. धमकी दी कि 3,000 रुपये नहीं देने पर सिमोन को जेल जाना होगा.

उस दिन सिमोन से कल्याणी ने 1,000 रुपये ले लिये. इस बीच, सिमोन ने एसीबी में शिकायत दर्ज करा दी. शुक्रवार (13 मार्च, 2020) को 3,000 रुपये जैसे ही सिमोन ने कल्याणी को दिये, एसीबी की टीम ने एएसआइ को धर दबोचा.

वर्दी में ही कल्याणी रिश्वत ले रहीं थीं और उसी वक्त एसीबी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. वर्दी में ही उन्हें एसीबी के कार्यालय ले जाया गया, जहां से कागजी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया. कल्याणी साहा की गिरफ्तारी एसीबी के पुलिस उपाधीक्षक सिरिल मरांडी के नेतृत्व में एक टीम ने की. इस कांड के अनुसंधानकर्ता इंस्पेक्टर उत्तर तिवारी बनाये गये हैं.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola