जेएलकेएम ने दुमका से शुरू की खतियानी यात्रा

Updated:
विज्ञापन

यह पद यात्रा 20 दिनों की होगी, जो दुमका के साथ-साथ देवघर, गोड्डा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो,रामगढ़, रांची आदि जिलों में रखा गया है.

विज्ञापन

संवाददाता, दुमका लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जिलाध्यक्ष निरंजन मुर्मू की अध्यक्षता में खतियानी पदयात्रा का शुभारंभ फूलो झानो चौक दुमका से रांची राज भवन तक होगा. धरना कार्यक्रम रांची राज भवन के सामने रखा गया है. यह पद यात्रा 20 दिनों की होगी, जो दुमका के साथ-साथ देवघर, गोड्डा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो,रामगढ़, रांची आदि जिलों में रखा गया है. खतियानी यात्रा को लेकर मुख्य रूप से 1932 खतियान के आधार पर स्थानीयता नीति लागू करने व ठोस नियोजन नीति, विस्थापन नीति, उद्योग नीति लागू कराने, शिक्षित बेरोजगार को रोजगार दिलाने व झारखंडी युवाओं को अपना हक और अधिकार दिलाने की है. कार्यक्रम में उपस्थित सक्रिय कार्यकर्ता के रूप गोड्डा के जेएलकेएम के विधानसभा प्रत्याशी रह चुके परिमल ठाकुर के अलावा हेमंत कुमार राय, अमित मंडल, गोपी जीवन पाल, राजेश मुर्मू, प्रदीप राय ,रंजीत, रामकमल मंडल, बमबम चौधरी, राम किशोर राम, निलेश कुमार, सोनू मंडल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jayswal

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola