Jharkhand Crime News : ताशा पार्टी में काम करने वाले नाबालिग का शव पीपल के पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका, जांच कर रही दुमका पुलिस

Jharkhand Crime News, दुमका न्यूज (आनंद जायसवाल) : झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के हासापाथर गांव में पीपल के पेड़ से लटकता एक नाबालिग का शव बरामद किया गया है. मृतक का नाम पिंटू मुर्मू (16 वर्ष) था. वह एक ताशा पार्टी में काम करता था. आशंका जतायी जा रही है कि उसकी हत्या कर उसका शव पीपल के पेड़ से लटका दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार बीती रात गांव में एक बारात आई हुई थी. उसमें ताशा पार्टी में मृतक भी शामिल था. सुबह गांव के बाहर पीपल के पेड़ से लटकता उसका शव दिखा, तो गांव में सनसनी फैल गयी. आशंका जतायी जा रही है कि युवक की हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
दुमका जिले की शिकारीपाड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. थाना प्रभारी सुशील कुमार ने जानकारी दी है कि मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही कुछ खुलासा होगा.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए