अधूरी योजनाओं को पूर्ण करायें जेइ व रोजगार सेवक: बीडीओ

प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने जेइ व रोजगार सेवकों के साथ मनरेगा योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की.
प्रतिनिधि, रानीश्वर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने जेइ व रोजगार सेवकों के साथ मनरेगा योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान बिरसा सिंचाई कूप योजनाओं के राज्य मद में भुगतान की स्थिति, बिरसा सिंचाई कूप निर्माण कार्य भौतिक रूप से पूर्ण कराने, दीदी बाड़ी योजनाओं को चालू कराने, पोटो हो खेल मैदान कार्य पूर्ण कराने, मनरेगा मजदूरों को एबीपीएस के माध्यम से भुगतान करने, अधूरे आंगनबाड़ी भवनों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने तथा पूर्ण योजनाओं का जियो टैग करने का निर्देश दिया. वित्तीय वर्ष 2021-22 के पूर्व सभी योजनाओं को पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया. इसके अतिरिक्त वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत स्थल चयन करने का सभी रोजगार सेवकों को निर्देश दिया. इसके लिए कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश बीपीओ को दिया गया. बैठक में एइ, जेइ, बीपीओ आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










