जयराज मार्क के मसीही सेवा जीवन के 50 वर्ष पूरे, आर्च-बिशप की उपाधि से अभिषेक

Updated at : 17 Jan 2026 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
जयराज मार्क के मसीही सेवा जीवन के 50 वर्ष पूरे, आर्च-बिशप की उपाधि से अभिषेक

किंगडम ऑफ़ गॉड फुल गोस्पेल चर्च की स्थापना की. शिक्षा के क्षेत्र में द मिलेनियम स्कूल की स्थापना की, जहां वंचित वर्ग के 300 बच्चे नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त करते रहे.

विज्ञापन

दुमका. दुमका के कुसुमडीह स्थित किंगडम ऑफ़ गॉड फुल गोस्पेल चर्च में बिशप डॉ जयराज मार्क के मसीही सेवा जीवन के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य गोल्डन जुबली समारोह का आयोजन किया गया. इस ऐतिहासिक अवसर पर उन्हें आर्च-बिशप की उपाधि से अभिषेक किया गया. आर्च-बिशप डॉ जयराज मार्क ने वर्ष 1975 से दुमका में अपनी मसीही सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने किंगडम ऑफ़ गॉड फुल गोस्पेल चर्च की स्थापना की. शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के अंतर्गत सीबीएसई से मान्यता प्राप्त द मिलेनियम स्कूल की स्थापना की गयी, जहां वंचित वर्ग के लगभग 300 बालक एवं बालिकाओं को कई वर्षों तक पूर्णतः निःशुल्क शिक्षा प्रदान की गयी. वर्ष 2017 में उन्हें झारखंड अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य मनोनीत किया गया, जहां उन्होंने अपने समुदाय की आवश्यकताओं एवं समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा. इसके अतिरिक्त उन्होंने दुमका का पहला ड्राइविंग स्कूल स्थापित किया तथा जरूरतमंदों के लिए ब्लेसिंग स्टोर के माध्यम से निःशुल्क उपयोग किए गए वस्त्र उपलब्ध कराने की पहल की. महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुसुमडीह में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई, जहां सैकड़ों महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया. आर्च-बिशप मार्क ने देश-विदेश में मसीही उपदेश देकर लाखों लोगों तक शांति, सेवा और प्रेम का संदेश पहुंचाया. कार्यक्रम की शुरुआत बिशप डैनिएल पोनराज द्वारा प्रारंभिक प्रार्थना से हुई. रेव समुएल मार्क ने स्वागत भाषण दिया, जबकि पास्टर अन्थोनी राज ने विशेष गीत प्रस्तुत किया. किंगडम ऑफ़ गॉड चर्च की आराधना टीम एवं पास्टर सेमसन पैट्रिक ने भावपूर्ण आराधना गीतों की प्रस्तुति दी. स्वेता मार्क ने आर्च-बिशप के सेवा जीवन पर प्रकाश डाला. अल्पसंख्यक आयोग के वाइस चेयरमैन डॉ प्राणेश सोलोमोन ने मंच से सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आर्च-बिशप को शुभकामनाएं दीं. समारोह में पूर्व उप मुख्यमंत्री सह महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी, जामा विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ लोईस मरांडी, जिला परिषद अध्यक्ष जॉइस बेसरा, सीजेएम अनूप तिर्की, जोहार के फादर सोलोमोन, रांची से आए बिशप सीमांत संदीप तिर्की, बिशप पांडा, बिशप सांगा, रेव. डॉ राकेश पॉल, दुमका से बिशप पतरस टुडू, बिशप अरफान जॉन सहित कई पादरी एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आर्च-बिशप जयराज मार्क के दीर्घायु एवं सेवा कार्यों की निरंतरता के लिए प्रार्थना की और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BINAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BINAY KUMAR

BINAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola