दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी जगन्नाथ रथ यात्रा

Updated:
विज्ञापन
दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी जगन्नाथ रथ यात्रा

संकीर्तन के माध्यम से ग्रामीणों को रथ यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया.

विज्ञापन

दुमका. इस्कॉन दुमका के तत्वावधान में 16 जुलाई को आयोजित होने वाली श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियां शुरू हो गयी हैं. रविवार को दलाही गांव में कीर्तन एवं नगर संकीर्तन का आयोजन किया गया. अध्यक्षता इस्कॉन दुमका के अध्यक्ष सत्यबाक गुरुदास प्रभु ने की. संकीर्तन के माध्यम से ग्रामीणों को रथ यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया. श्रद्धालुओं ने हरिनाम संकीर्तन और भक्ति गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया. इसके बाद आयोजित बैठक में रथ यात्रा तथा सात दिवसीय धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गयी. आयोजन को भव्य बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं.

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola