दुमका में दिनदहाड़े दादी-पोता से करीब 7 लाख की छिनतई, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 20 Jul 2021 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
दुमका में दिनदहाड़े दादी-पोता से करीब 7 लाख की छिनतई, जांच में जुटी पुलिस

Jharkhand Crime News (दुमका ) : दुमका शहर के ज्ञानदा सिनेमा रोड से बाइक सवार दो उच्चकों ने एक रिटायर्ड इंजीनियर की पत्नी से 6.70 लाख रूपये से भरा बैग छीन लिया और रसिकपुर की ओर भाग निकले. सूचना मिलने पर दुमका जिले की पुलिस अलर्ट हो गयी है और सभी इलाके में वाहन चेकिंग तेज कर दी गयी है.

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को दुमका शहर के न्यू बाबू पाड़ा की रहने वाली रेणुका सिंह अपने पोते के साथ प्रधान डाकघर गयी थी. वहां से 6.65 लाख रुपये की निकासी की. इसके बाद अपने पास रखे 5000 रुपये के साथ कुल 6.50 लाख रुपये को बैंक में जमा कराने गयी. बैंक में लंच का समय होने के कारण बैंक के सामने अपनी गाड़ी को पार्क कर बैंक के गेट खुलने का इंतजार करने लगे.

पोता अनिमेष गाड़ी से निकलकर बाहर चहलकदमी कर रहा था. इसी दौरान बाइक सवार दो युवक स्कॉर्पियो के समीप आकर रुके और स्कॉर्पियो का गेट खोल कर सीट पर रखे उनके दादी का पर्स लेकर भाग गये. स्कार्पियो चालक ने बाइक सवार का पीछा भी किया, लेकिन वह चालक को चकमा देकर नजर से ओझल हो गया.

Also Read: दुमका के रसिकपुर लॉज से लापता सोनी का मिला शव, हत्या के आरोप में सहेली, उसका ब्वॉयफ्रेंड सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

उसके बाद पीड़ित नगर थाना पहुंचे जहां थाना में लिखित आवेदन देकर रुपये बरामदगी की गुहार लगायी है. महिला द्वारा पोस्ट ऑफिस से 6 लाख 65 हजार रूपये की निकासी की गयी थी जबकि 5000 रुपये पहले से ही पर्स में था. इस तरह कुल 6.70 लाख की छिनतई उपराजधानी दुमका में दिनदहाड़े हो गयी. नगर थाना की पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola