लीची से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा

लीची लोड करके पश्चिम बंगाल के सुजानपुर मालदा से गुजरात का अहमदाबाद जा रहा
गोपीकांदर. गोबिंदपुर-साहिबगंज हाइवे पर दुमका जिला के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के रांगा मिशन फुटबॉल मैदान के समीप बुधवार को लीची से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. ग्रामीणों से गोपीकांदर पुलिस को सूचना मिली तो घटनास्थल पर पहुंचकर चालक आशीष गृही व उपचालक जयप्रकाश शुक्ला दोनों को गोपीकांदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. दोनों को चोट लगी है. UP63BT0912 ट्रक के चालक आशीष गृही ने बताया कि वह गाड़ी में लीची लोड करके पश्चिम बंगाल के सुजानपुर मालदा से गुजरात का अहमदाबाद जा रहा था. इस दौरान रांगा मिशन फुटबॉल मैदान के समीप रोड के साइड में कोयला लदे हाइवा से बचने के दौरान यह घटना घट गयी. रोड में पलट जाने ट्रक से लीची भरे कार्टून रोड पर बिखर गये. देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. गोपीकांदर पुलिस की मदद से भीड़ को हटाया गया. क्षतिग्रस्त ट्रक को क्रेन की मदद से उठाकर थाना लाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










