अंगूर लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा

गोबिंदपुर-साहिबगंज हाइवे पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र रामपुर मोड़ के पास गुरुवार की रात अंगूर से भरा हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया
गोपीकांदर. गोबिंदपुर-साहिबगंज हाइवे पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र रामपुर मोड़ के पास गुरुवार की रात अंगूर से भरा हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. ग्रामीणों की मदद से गोपीकांदर पुलिस को सूचना मिली, तो घटनास्थल पर पहुंचकर चालक प्रवीण व उपचालक तातिया को गोपीकांदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया. दोनों को हल्की-फुल्की चोट आई है. MH24AU6994 ट्रक के चालक प्रवीण ने बताया कि वे गाड़ी ले कर महाराष्ट्र के नासिक से अंगूर लेकर बंगाल नलहटी लेकर जा रहे थे. इस दरम्यान रामपुर मोड़ के पास गाड़ी का ब्रेक फेल हो जाने पर वाहन अनियंत्रित होकर रोड में पलट गया. ट्रक में अंगूर भरा हुआ था. हादसे के बाद सारा अंगूर जमीन पर बिखर गया. देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. लोग अंगूर उठाकर घर ले जाने लगे. बाद में गोपीकांदर पुलिस की मदद से भीड़ को हटाया गया. क्षतिग्रस्त ट्रक को क्रेन की मदद से उठाकर थाना लाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




