ePaper

दो बाइकों की आमने–सामने टक्कर में दंपती समेत पांच घायल, तीन दुमका रेफर

Updated at : 01 Jan 2026 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों की आमने–सामने टक्कर में दंपती समेत पांच घायल, तीन दुमका रेफर

घटना के संबंध में घायल लिलमुनी मरांडी ने बताया कि वह अपने पति और तीन बच्चों के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर नववर्ष के अवसर पर घाघर वाटरफॉल घूमने गयी थीं.

विज्ञापन

गोपीकांदर. थाना क्षेत्र के कारूडीह गांव के पास गुरुवार शाम दो बाइकों की आमने–सामने टक्कर में एक दंपती सहित पांच लोग घायल हो गए. घायलों में बाइक चालक देवीलाल मुर्मू (36), उनकी पत्नी लिलमुनी मरांडी, बड़ी बेटी ललिता मुर्मू (15), छोटी बेटी अंकिता मुर्मू (7) और दो वर्षीय दुधमुंहा बच्चा शामिल है. सभी घायल काठीकुंड थाना क्षेत्र के मजडीहा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलने पर गोपीकांदर थाना के एसआई भारत भूषण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर लाया गया. यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद देवीलाल मुर्मू, उनकी पत्नी लिलमुनी मरांडी और छोटी बेटी अंकिता मुर्मू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुमका स्थित फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं अन्य दो घायलों को मामूली चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया. घटना के संबंध में घायल लिलमुनी मरांडी ने बताया कि वह अपने पति और तीन बच्चों के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर नववर्ष के अवसर पर घाघर वाटरफॉल घूमने गयी थीं. वहां से लौटते समय कारूडीह गांव के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि सभी सड़क पर गिर पड़े, जबकि दो वर्षीय बच्चा सड़क किनारे जा गिरा. हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक वाहन लेकर फरार हो गया. उन्होंने बताया कि दुर्घटना में उनके पति देवीलाल मुर्मू के सिर और चेहरे में गंभीर चोट आयी, जिससे वे बेहोश हो गए. वहीं उन्हें दाहिनी आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आयी हैं, जबकि बेटी अंकिता के हाथ-पैर में चोट लगी है. पुलिस ने बताया कि फरार बाइक चालक की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BINAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BINAY KUMAR

BINAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola