जैक ऑब्जर्वर परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण

Updated at : 25 Feb 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
जैक ऑब्जर्वर परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण

झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा केंद्र का मंगलवार को जैक ऑब्जर्वर एके गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान प्रखंड में पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय तालझारी में चल रहे माध्यमिक परीक्षा का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की विधि-व्यवस्था को लेकर जतायी संतुष्टि प्रतिनिधि, बासुकिनाथ झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा केंद्र का मंगलवार को जैक ऑब्जर्वर एके गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान प्रखंड में पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय तालझारी में चल रहे माध्यमिक परीक्षा का औचक निरीक्षण किया. केंद्र में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी. निर्धारित परीक्षार्थियों की संख्या 192 थी. इसमें सभी उपस्थित थे. जैक ऑब्जर्वर डॉ गुप्ता ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर परीक्षा कार्यों में लगे केंद्राधीक्षक जीवन ज्योति चक्रवर्ती, दंडाधिकारी वकील यादव, पुलिस बल के जवानों आदि को शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया. उन्होंने परीक्षा केंद्र पर उपस्थित परीक्षार्थियों की जानकारी के अलावा उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सीसीटीवी कैमरों आदि का जायजा लिया. इस क्रम में केंद्र पर निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त वातावरण को देखकर डॉ गुप्ता ने संतोष व्यक्त किया. इंटर व मैट्रिक की परीक्षा में उड़नदस्ता के रूप में सीओ संजय कुमार, बीइइओ मो जमालुद्दीन ने कई परीक्षा केंद्रों पर चल रही परीक्षा का भी निरीक्षण किया. मौके पर शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola