जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया से अवगत हुए सिदो कान्हू हाई स्कूल के छात्र

Updated at : 19 Feb 2025 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया से अवगत हुए सिदो कान्हू हाई स्कूल के छात्र

सिदो कान्हू उच्च विद्यालय दुमका की कक्षा नवम के छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न संस्थाओं में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया.

विज्ञापन

दुमका नगर. सीबीएसई की नयी शिक्षा नीति पाठ्यक्रम के तहत सिदो कान्हू उच्च विद्यालय दुमका की कक्षा नवम के छात्र-छात्राओं के लिए दो दिवसीय स्थानीय स्तर पर शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे व अंतिम दिन बुधवार को विभिन्न संस्थाओं में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया. कला संस्कृति के विभागाध्यक्ष सुनील शर्मा एवं शिक्षिका रागिनी शर्मा के नेतृत्व में छात्राओं को जोनल रिसर्च सेंटर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय दुमका का दौरा कराया गया. जहां सॉयल साइंटिस्ट(मृदा विशेषज्ञ) डॉक्टर कुमार शैलेंद्र मोहन द्वारा बच्चों को झारखंड में पाए जाने वाली विभिन्न प्रकार के मिट्टी के बारे में, केंचुए द्वारा तैयार किए जाने वाले जैविक खाद की प्रक्रियाओं, मृदा संरक्षण, वैज्ञानिक तरीके से कम समय में खेती करने की प्रक्रियाओं, टिशु कल्चर के माध्यम से उगाए गए फसलों एवं कृषि से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को विस्तृत रूप से बताया गया. वहीं शिक्षिका अंजलि चक्रवर्ती एवं कार्तिक मंडल के नेतृत्व में छात्राओं को दुमका रेलवे स्टेशन का दौरा कराया गया. स्टेशन मैनेजर टीपी यादव द्वारा बच्चों को ट्रेन की पटरी बदलने की विधि, ट्रेन में बिजली के संचालन की विधि, फिश प्लेट का उपयोग, कंट्रोल रूम से ट्रेन को संचालित करने के तरीकों एवं ट्रेन के इंजनों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी को विस्तृत रूप से बताया गया. शिक्षक राजेश कुमार एवं रंजीत प्रसाद शाह के नेतृत्व में बच्चों को प्रधान डाकघर दुमका का दौरा कराया गया, जहां पोस्ट मास्टर एवं असिस्टेंट पोस्ट मास्टर द्वारा छात्रों को डाक टिकट, पोस्टकार्ड, पोस्टल आर्डर, मनीऑर्डर, पोस्ट बॉक्स का उपयोग, डाकघर में अलग-अलग बचत खातों एवं विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. वहीं शिक्षक अमित झा और शशांक शेखर चक्रवर्ती के नेतृत्व में बच्चों को महिंद्रा शोरूम महारो का भी दौरा कराया गया. वहां के मैनेजर राहुल कुमार द्वारा सभी बच्चों को चारपहिया वाहनों के इंजन, पार्ट्स एवं टेक्निकल मशीनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. शिक्षक कुणाल घोषाल एवं शत्रुघ्न प्रसाद शाह के नेतृत्व में बच्चों को इंजीनियरिंग कॉलेज दुमका का दौरा कराया गया, जहां इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट के एचओडी द्वारा टेक्निकल लैब, कंप्यूटर लैब, इंस्ट्रूमेंटल मेजरमेंट, सिविल इंजीनियरिंग उपकरण एवं इंजीनियरिंग से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी. इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान अलग-अलग संस्थानों में जाकर नयी चीजों को सीख कर और जानकर बच्चे काफी उत्साहित हुए. विद्यालय की निर्देशिका सुनीता मुखर्जी ने इस दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य देवप्रिय मुखर्जी व इंद्रजीत प्रसाद भगत एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola