डंपर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 May 2024 11:47 PM
परिजनों ने बताया कि करीब दस दिन पहले उसकी शादी हुई थी. मंगलवार की शाम को वह घर से अपनी पत्नी के साथ नोनीहाट धार्मिक अनुष्ठान देखने जा रहा था.
दुमका नगर. जरमुंडी थाना क्षेत्र के जोगिया मोड़ के पास डंपर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. वहीं पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. मृतक राजीव कुमार मंडल (26) जरमुंडी थाना क्षेत्र के काला डुमरिया गांव का रहनेवाला था. परिजनों ने बताया कि करीब दस दिन पहले उसकी शादी हुई थी. मंगलवार की शाम को वह घर से अपनी पत्नी के साथ नोनीहाट धार्मिक अनुष्ठान देखने जा रहा था. जोगिया मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही वाहन की चपेट में आने से दंपती गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को जरमुंडी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की नाजुक हालत को देखते हुए पीजेएमसीएच रेफर कर दिया गया. जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घायल पत्नी का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. वहीं, रोड जाम होने की सूचना भी मिली रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










