दुमका में अलग-अलग सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, तीन घायल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Oct 2024 11:53 PM

विज्ञापन

ड़क हादसे में सुखजोड़ा पुल के पास अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो

विज्ञापन

दुमका नगर. उपराजधानी में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. लोगों की सहायता से घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक सोनाय देहरी(19) गोपीकांदर थाना क्षेत्र के पिंडरगड़िया गांव का रहनेवाला था. परिजनों ने बताया कि सोनाय अपने रिश्तेदार कार्तिक देहरी और मिठू कुंवर के साथ बड़ा पाथर गांव अपने बहन का घर जा रहा था. कारूडीह-खरौनी मार्ग पर महुआल गांव के पास बोलेरो की चपेट में आने से तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से गंभीर रूप से घायल सोनाय और कार्तिक को पीजेएमसीएच लाया गया. जहां चिकित्सक ने सोनाय को मृत घोषित कर दिया. वहीं कार्तिक का इलाज पीजेएमसीएच में चल रहा है. दूसरे सड़क हादसे में सुखजोड़ा पुल के पास अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायल प्रमोद चौरसिया(48) जरमुंडी थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव के रहनेवाले है. परिजनों ने बताया कि वह बाइक लेकर नोनीहाट रिश्तेदार का घर जा रहे थे. सुखजोड़ा पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गये. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola