अनियंत्रित हाइवा के धक्के से युवक की मौत, सड़क जाम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jul 2024 7:50 PM
टेपरा पुल पार करने के बाद रामपुर गांव के पास घुमावदार सड़क पर विपरीत दिशा से आती हाइवा की चपेट में आने
जामा. थाना क्षेत्र के हरिपुर सोनारायठाढ़ी मार्ग पर रामपुर गांव के पास मंगलवार को अनियंत्रित हाइवा के चपेट में आ जाने से 40 वर्षीय बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर हो गयी. दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस दल के पंहुचने के पहले आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रदीप मांझी बाइक से हरिपुर हटिया से अपने घर केंदुआटांड़ गांव जा रहा था. टेपरा पुल पार करने के बाद रामपुर गांव के पास घुमावदार सड़क पर विपरीत दिशा से आती हाइवा की चपेट में आने से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. पुलिस एवं जन प्रतिनिधियों के काफी समझाने बुझाने के बाद करीब तीन घंटे के बाद सड़क जाम हटाया गया. इसके उपरांत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना ले आयी है. साथ ही हाइवा को जब्त कर थाना ले आया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










