दुमका में अलग-अलग हादसे में बच्ची समेत तीन घायल

लोगों की सहायता से घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती
दुमका नगर. जिले में अलग अलग हादसे में बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. लोगों की सहायता से घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पहले हादसे में दुमका-पाकुड़ मार्ग पर भुरकुंडा गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री जख्मी हो गये. घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव के निवासी इशरत अंसारी और उसकी आठ वर्षीय बेटी शामिल है. इशरत ने बताया कि वे लोग काठीकुंड थाना क्षेत्र के आस्ताजोरा गांव से पत्नी बच्चों के साथ घर लौट रहे थे. भुरकुंडा के पास हाइवा से बचने के क्रम में संतुलन बिगड़ जाने बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में पिता-पुत्री जख्मी हो गयी. वहीं, दूसरे हादसे में मसानजोर थाना क्षेत्र के झाझापाड़ा के पास हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल छोटू हांसदा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोदो गुहिया गांव का रहनेवाला है. परिजनों ने बताया कि वह फुटबॉल मैच खेलने बंदरकोंदा गांव गया था. लौटने के क्रम में संतुलन बिगड़ जाने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




