कार के धक्के से बाइक सवार किशोर घायल

प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए घायल किशोर को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल दुमका भेज दिया
रामगढ़. रामगढ़-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर शनिवार को बाइक और कार की टक्कर में बाइक चालक किशोर घायल हो गया. हीरो शोरूम के पास प्रखंड कार्यालय की ओर जा रही कार ने सामने से आ रहे बाइक में टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार किशोर बाइक से गिरकर घायल हो गया. घायल किशोर की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के लखनपुर निवासी राकेश पंडित के पुत्र गोविंद पंडित के रूप में हुई है. दुर्घटना स्थल पर जुटे ग्रामीणों द्वारा रामगढ़ थाने की पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी गयी. इसके बाद दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ में चिकित्सा के लिए भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए घायल किशोर को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल दुमका भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










