किशोरी के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
रामगढ़. रामगढ़ थाने की पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी सतीश मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया है. रामगढ़ थाना क्षेत्र के घाघरी ग्राम निवासी देवीलाल मुर्मू के पुत्र सतीश मुर्मू के विरुद्ध नाबालिग के अपहरण के आरोप में लड़की की मां ने रामगढ़ थाने में नामजद प्राथमिक की दर्ज कराई थी. आवेदन पर रामगढ़ थाने में मंगलवार को कांड संख्या 96/2024 भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)( m), 65(1),115(2),351/87 तथा पोस्को एक्ट की धारा 6 के तहत प्राथमिक की दर्ज गयी थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही अपहृत लड़की को भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस द्वारा बरामद की गई 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसके बयान के लिए मजिस्ट्रेट के समक्ष भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










