पीजेएमसीएच से दो बच्चों के गुम होने की थाना में की शिकायत

महिला बच्चों को अस्पताल के कुर्सी में बैठकर इलाज कराने गयी.
दुमका नगर. रामगढ़ थाना क्षेत्र के मझडीहा गांव से सोमवार को इलाज कराने के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल आयी महिला के दो बच्चों के गुम हो जाने का मामला सामने आया. महिला ने बताया वह सोमवार को रेबीज वैक्सीन लेने तीन साल का बेटा और 9 माह की बेटी के साथ पीजेएमसीएच आयी थी. महिला बच्चों को अस्पताल के कुर्सी में बैठकर इलाज कराने गयी. कुछ देर बाद लौटकर दोनों बच्चों को गायब पाया. महिला का दवा है कि बच्चों को कोई अस्पताल से लेकर चला गया है. काफी खोजबीन के बाद नही मिलने पर बुधवार को बच्चों के लापता होने की सूचना नगर थाना में दी. नगर थाना पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










