डिप्रेशन में व्यापारी ने फंदे से लटककर दे दी जान

व्यापार चल रहा था मंदा, रात में परिवार के सदस्य इस पर कर रहे थे चर्चा, छह महीने पहले हुई थी युवक की शादी
दुमका नगर. शहर के सराय रोड मोहल्ले में रविवार की रात व्यवसायी ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक रोहित घीड़िया (35) सराय रोड मोहल्ले का रहनेवाला था. उसकी छह महीने पहले शादी हुई थी. मृतक के पिता राजेंद्र घीड़िया ने बताया कि व्यापार मंदा चलने के कारण बेटा कुछ दिनों से तनाव में था. रविवार की रात परिवार के सभी सदस्य व्यापार को लेकर विचार विमर्श कर रहे थे. रोहित उठ कर वहां से चला गया. तुरंत वापस नहीं लौटने पर घर वाले उसके पीछे गये और उसे फंदे से लटकता पाया. आनन-फानन में उसे उतारकर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










