मोहुलपहाड़ी मिशन के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से की मुलाकात
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Aug 2024 9:10 PM
प्रतिनिधिमंडल ने सांसद व जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा को शॉल और बुके देकर अभिनंदन किया
काठीकुंड. मोहुलपहाड़ी मिशन के प्रतिनिधिमंडल ने सचिव प्रदीप इमानुअल सोरेन के नेतृत्व में शनिवार को दुमका सांसद नलिन सोरेन से उनके काठीकुंड आवास पर भेंट की. प्रतिनिधिमंडल ने सांसद व जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा को शॉल और बुके देकर अभिनंदन किया. मौके पर शिकारीपाड़ा प्रखंड के मध्य विद्यालय मोहुलपहाड़ी मिशन व प्राथमिक विद्यालय आम्बाजोड़ा मिशन के सचिव व विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों ने विद्यालय भवन की मरम्मत को लेकर सांसद को पत्र सौंपा. मोहुलपहाड़ी मसीही अस्पताल कैंपस की कच्ची सड़क के पक्कीकरण की दिशा में पहल करने की अपील की. जर्जर विद्यालय से भविष्य में कभी भी अनहोनी होने की आशंका जताते हुए विद्यालय के जीर्णोद्वार की अपील की. शिकारीपाड़ा प्रखंड के मनियाचुआ से 2 किलोमीटर दूर ग्राम कुसुमघाटी व बलियाजोड़ी को पक्की सड़क से जोड़ने की मांग की. समस्याओं को लेकर सांसद द्वारा पहल करने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया गया. मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति से डॉ अंजुला टुडू, सरोला बास्की, ग्रामीण स्माइल मुर्मू, ब्रेंटियस मुर्मू, रसिक हेंब्रम आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










