हाट परिसर से मोटरसाइकिल चोरी

सोमवार को हाट परिसर में स्थित नीम पेड़ के पास अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक खड़ी कर खरीदारी करने गये
काठीकुंड. सोमवार शाम काठीकुंड हाट परिसर से मोटरसाइकिल की चोरी हो गयी. इस संबंध में काठीकुंड बाजार के सोहन मंडल ने वाहन चोरी को लेकर काठीकुंड थाना में लिखित सूचना दी है. मंडल ने बताया कि सोमवार को हाट परिसर में स्थित नीम पेड़ के पास अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक खड़ी कर खरीदारी करने गये थे. कुछ देर बाद वापस लौटने पर नियत स्थान से मोटरसाइकिल गायब पाया. सोमवार को कहीं से बाइक की कोई जानकारी नहीं मिलने पर अंततः मंगलवार को काठीकुंड थाना में बाइक चोरी की लिखित सूचना दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










