चलती बस से गिरकर एक शख्स घायल, रेफर

एंबुलेंस में घायल को चढ़ाते स्वास्थ्य कर्मी
बासुकिनाथ. जरमुंडी थानान्तर्गत सरडीहा बेलगुमा मार्ग पर चलती बस से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान नहीं हो पायी है. स्थानीय लोगों ने उठाकर इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया. जहां डॉ गुफरान द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया. एंबुलेंस से उसे बेहतर इलाज के लिए दुमका पहुंचाया. डाक्टर ने बताया कि घायल व्यक्ति ने शराब पी रखी है. लोगों ने बताया कि शराब के नशे में बस के पिछले हिस्से में वह लटक कर जा कहीं जा रहा था, इसी बीच वह बीच सड़क पर गिर गया. बस तेज गति में आगे निकल गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










