करंट लगने से युवक की मौत

परिजनों ने बताया कि वह सोमवार को वह स्विच ऑन करने के लिए बोर्ड में हाथ दिया और झटके से बेहोश होकर गिर गया
दुमका नगर. हंसडीहा थाना क्षेत्र के कपाटी गांव में करंट लगने से युवक की मौत हो गयी. मृतक गंगा सागर राउत (27) कपाटी गांव का रहनेवाला था. परिजनों ने बताया कि वह सोमवार को वह स्विच ऑन करने के लिए बोर्ड में हाथ दिया और झटके से बेहोश होकर गिर गया. बताया कि बोर्ड और दीवार में करंट आ रहा था. जिसकी जानकारी उसे नहीं थी. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










