30 हजार श्रद्धालुओं ने किया बाबा फौजदारी पर जलाभिषेक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Nov 2024 12:07 AM
कार्तिक सोमवारी पर बासुकिनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी
बासुकिनाथ. कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि सोमवारी पर बाबा फौजदारीनाथ दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. करीब 30 हजार शिवभक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. भक्तों ने बाबा फौजदारीनाथ की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडितों के द्वारा षोडशोपचार विधि से पूजा अर्चना की गयी. मंदिर पुजारी ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना व शृंगार पूजन किया. पुरोहितों ने दूध, दही, घी, गुड़, भांग, ईख का रस, गंगाजल आदि से पंचामृत स्नान कराया. अहले सुबह चार बजे से मंदिर प्रांगण में भक्तों का तांता लगा रहा. सरकारी पूजा के दौरान पुरोहित द्वारा षोडशोपचार द्वारा बाबा की विशेष पूजा अर्चना की गयी. सरकारी पूजा के बाद मंदिर गर्भगृह का गेट भक्तों के लिए खोल दिया गया. सुबह से ही जलार्पण का जो सिलसिला शुरू हुआ वह शाम तक चलते रहा. श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवगंगा में आस्था की डुबकी लगाकर बाबा फौजदारीनाथ की पूजा-अर्चना की. पंडित सुधाकर झा ने बताया कि सोमवारी पर शिव के पंचाक्षरी मंत्र का जप व अभिषेक करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. संपूर्ण मंदिर परिसर हर-हर महादेव के नारे से गुंजायमान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










