दुमका : चोरी के आरोपी को भीड़ ने पीटकर मार डाला

Updated at : 28 Mar 2020 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
दुमका : चोरी के आरोपी को भीड़ ने पीटकर मार डाला

दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव में गुरुवार की ग्रामीणों ने एक युवक को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया. आरोप है कि यह शख्स अपने साथियों के साथ विराम मंडल के घर चोरी कर रहा था. इसी दौरान घर वाले जग गये. हंगामा होने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी. उग्र भीड़ लाठी-डंडे के साथ मौके पर पहुंची और एक आरोपी को घेर लिया. भीड़ ने उसकी पिटाई शुरू कर दी, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

सरैयाहाट(दुमका) : दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव में गुरुवार की ग्रामीणों ने एक युवक को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया. आरोप है कि यह शख्स अपने साथियों के साथ विराम मंडल के घर चोरी कर रहा था. इसी दौरान घर वाले जग गये. हंगामा होने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी. उग्र भीड़ लाठी-डंडे के साथ मौके पर पहुंची और एक आरोपी को घेर लिया. भीड़ ने उसकी पिटाई शुरू कर दी, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. शुक्रवार की सुबह इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी. थाना प्रभारी संजय जनक मूर्ति दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे, जहां मृतक की पहचान प्रमोद हाजरा 40 वर्ष के रूप में की गयी.

रात को परिवार में आपसी झगड़ा हुआ था, सुबह मिली मारे जाने की खबर : प्रमोद हाजरा बांका जिला अंतर्गत बौंसी थाना के अम्बातरी गांव का रहने वाला था. पिछले कई वर्षों से धौनी पंचायत के सुमेता गांव स्थित अपने ससुराल में रह रहा था. उसकी पत्नी कंचन देवी ने बताया कि रात को परिवार में आपसी झगड़ा हुआ था. खाना खाकर सभी सो गये थे. सुबह को मालूम हुआ कि उसके पति को चोरी के आरोप में केंदुआ गांव में मार दिया गया है. मृतक की पत्नी व उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

गृहस्वामी विरेन ने थाने में दिया आवेदन : विरेन मंडल ने थाना में आवेदन देकर बताया कि गुरुवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गये थे. रात करीब 1:00 बजे घर में कुछ आहट सुनाई दी, तो उनका बड़ा बेटा जग गया. देखा कि घर में कुछ अनजान व्यक्ति घुसे हुए हैं.

हल्ला करने पर सब भागने लगे. हल्ला सुनकर जब ग्रामीण जगे तो एक चोर को पकड़ लिया गया. जिसकी ग्रामीणों द्वारा मारपीट की जाने लगी. जिससे उसकी मौत हो गयी. घर आकर देखा तो 4800 रुपये नगद सहित 40 भर चांदी के विभिन्न आभूषण यथा पायल-चैन आदि गायब था. भीड़ हिंसा में चोर की हत्या किये जाने के मामले में थाना प्रभारी संजय जनक मूर्ति ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola