Dumka News: बंगाल से झारखंड आई किशोरी से 5 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, संताल परगना के शिकारीपाड़ा में हुई घटना

शिकारीपाड़ा थाना में अब तक दर्ज नहीं हुआ मुकदमा. फोटो : प्रभात खबर
Dumka News: शिकारीपाड़ा में बंगाल की किशोरी से 5 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. सभी को पुलिस ने बारी-बारी से गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन, केस दर्ज नहीं हुआ है.
Dumka News: दुमका जिले में एक बार फिर कुछ दरिंदों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का दुस्साहस किया है. 3 माह पहले ही स्पेन की महिला टूरिस्ट से हंसडीहा थाना क्षेत्र में हुई गैंगरेप की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया था.
Dumka के शिकारीपाड़ा में 5 युवकों ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार
इस घटना के 100 दिन बाद ही अब शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर शाम पश्चिम बंगाल से शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई आदिवासी किशोरी से 5 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. मामला संज्ञान में आने के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी 5 नामजद आदिवासी युवकों को हिरासत में ले लिया है. सभी से पूछताछ की जा रही है. उनकी संलिप्तता का सत्यापन किया जा रहा है. शुक्रवार को इस मामले में एसपी विस्तृत जानकारी दे सकते हैं.
पंडाल से बाहर निकलते ही उठाकर खेत में ले गए युवक
बताया जा रहा है कि बुधवार को दुमका जिले के शिकारीपाड़ा के एक गांव में विवाह समारोह था. पश्चिम बंगाल की रहने वाली लगभग 15 साल की आदिवासी किशोरी परिवार के साथ समारोह में शामिल होने के लिए आयी थी. शादी-विवाह की रस्में चल ही रही थी कि किशोरी के मोबाइल पर किसी का फोन आ गया.
सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी को दी धमकी
वह भीड़-भाड़ से निकलकर बात करते हुए घर से कुछ दूर निकल गयी. वहां पर पहले से एक जगह पर बैठे 5 युवकों की नजर किशोरी पर पड़ी. सभी युवक उसे उठाकर खेत की ओर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया. जाते समय युवकों ने किशोरी को धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया, तो परिणाम बुरा होगा. किशोरी ने घर आने के बाद सारा घटनाक्रम स्वजनों को बताया.
देर शाम तक तक दर्ज नहीं हुआ केस, मेडिकल भी नहीं कराया
बृहस्पतिवार (13 जून) को सुबह पीड़िता ने परिवारवालों के साथ थाना पहुंचकर सारी बात बतायी. पुलिस ने युवती द्वारा बताये गये हुलिया के आधार पर गांव में दबिश देकर बारी-बारी से सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. सूचना मिलते ही एसडीपीओ विजय महतो थाना पहुंचे और गांव जाकर छानबीन की. देर शाम पीड़िता के बयान पर न तो मामला दर्ज हुआ था, न ही उसका मेडिकल कराया गया था.
किशोरी जिस गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आयी थी, उस गांव के 5 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. सभी आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. किशोरी पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल की रहने वाली है.
पीतांबर सिंह खेरवार, एसपी, दुमका
इसे भी पढ़ें
संताल के छह जिलों में 10 माह में दुष्कर्म के 181 मामले किए गए हैं दर्ज
झारखंड के साहिबगंज में नाबालिग ने की खुदकुशी, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका, परिजनों ने लगाया ये आरोप
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




