ऑटो के धक्के से बाइक सवार घायल, भर्ती

घायल योगेश्वर यादव देवघर बुढ़ई का रहनेवाला है. परिजनों ने बताया कि वह साथी के साथ पालोजोरी से बाइक लेकर घर लौट रहे थे.
दुमका नगर. देवघर जिला के पालोजोरी थाना क्षेत्र में ऑटो के धक्के से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल योगेश्वर यादव देवघर बुढ़ई का रहनेवाला है. परिजनों ने बताया कि वह साथी के साथ पालोजोरी से बाइक लेकर घर लौट रहे थे. पालोजोरी के पास ऑटो की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गये. हादसे में बाइक सवार साथी को हल्की चोट लगी. घायल का इलाज पीजेएमसीएच में चल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










