श्रावणी मेला में लगने वाली सभी दुकानों का निबंधन अनिवार्य, अब तक 125 दुकानों का हो चुका है निबंधन

Updated at : 10 Jul 2024 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
श्रावणी मेला में लगने वाली सभी दुकानों का निबंधन अनिवार्य, अब तक 125 दुकानों का हो चुका है निबंधन

बासुकिनाथ मेला क्षेत्र में लगने वाले सभी दुकानों का निबंधन कराना अनिवार्य किया

विज्ञापन

बासुकिनाथ. नगर पंचायत प्रशासक अजमल हुसैन ने जानकारी दी है कि राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव-2024 के दौरान बासुकिनाथ मेला क्षेत्र में लगने वाले सभी दुकानों का निबंधन कराना अनिवार्य किया है. इसके लिए निर्धारित समय सीमा तक सभी दुकानदार अपना अपना निबंधन अवश्य करा लें. कहा कि श्रावणी मेला के दौरान मेला क्षेत्र में लगाई जाने वाली दुकानों को नगर पंचायत कार्यालय से पंजीकरण कराना होगा. बुधवार को नगर पंचायत कर्मियों की टीम के साथ मेला क्षेत्र में घूम-घूम कर दुकानदारों का निबंधन कराया. नगर पंचायत प्रशासक ने बताया कि नगर पालिका एक्ट के प्रावधान के अनुसार मेला क्षेत्र में लगने वाले सभी स्थायी व अस्थायी दुकानों का निबंधन कराया जाना अनिवार्य है. इसमें सहयोग नहीं करने वालों पर नगर पालिका एक्ट के अनुसार दंड का प्रावधान है और उनसे जुर्माना की राशि वसूली जाएगी. इसमें दुकान में बेची जाने वाली सामग्री, दुकान के क्षेत्रफल के अनुसार निबंधन की राशि वसूली जा रही है. मेला क्षेत्र के अबतक कुल 125 दुकानदारों ने अपना निबंधन करा लिया है. मौके पर नगर पंचायत के धीरज राव, भास्कर पंडा, कुंदन किशोर, सुदीन कुमार, गौतम कुमार सहित नपं के अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola