27.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Dumka Byelection 2020 : दुमका जिले में आदर्श आचार संहिता लागू, कोरोना काल में पहली बार होगा यह बदलाव

दुमका विधानसभा सीट पर चुनाव के लिए इस बार सहायक बूथ बनाये गये हैं.

दुमका : दुमका विधानसभा सीट पर चुनाव के लिए इस बार सहायक बूथ बनाये गये हैं. कोरोना संक्रमण को देखते हुए ऐसा प्रयाेग पहली बार किया जा रहा है. इस संबंध मंें जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजेश्वरी बी ने इस बाबत प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता व धारा 144 प्रभावी हो गयी है. विधानसभा उपचुनाव में मतदान के लिए 225 भवनों में 368 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जिनमें से 82 सहायक मतदान केंद्र (ऑक्जिलरी बूथ) होंगे. विधानसभा क्षेत्र में होनेवाले उपचुनाव में दुमका व मसलिया प्रखंड में रहने वाले 124750 पुरुष, 122968 महिला व एक ट्रांसजेंडर तथा 272 सर्विस वोटर सहित 247991 वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

Also Read: Dumka-Bermo Byelection : नौ अक्तूबर से शुरू होगा नामांकन, 17 को होगी स्क्रूटनी, जानिये दुमका बेरमो उपचुनाव की लेटेस्ट अपडेट

उन्होंने बताया कि 10 दुमका(अजजा) विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी दुमका महेश्वर महतो होंगे, जबकि सहायक निर्वाची पदाधिकारी अंचल अधिकारी दुमका सागरी बराल, प्रखंड विकास पदाधिकारी दुमका राजेश कुमार सिन्हा व प्रखंड विकास पदाधिकारी मसलिया संजय कुमार होंगे. उन्होंने बताया कि उपचुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए इन 368 मतदान केंद्रों के लिए 46 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 45 माइक्रो ऑब्जर्बर, 405 पीठासीन पदाधिकारी, 405 प्रथम मतदान पदाधिकारी,405 द्वितीय मतदान पदाधिकारी व 405 तृतीय मतदान पदाधिकारी को चिह्नित कर लिया गया है.

Also Read: Dumka Bylection : 3 नवंबर को होगा दुमका उपचुनाव, झामुमो से बसंत और भाजपा से लुईस को हो सकते हैं उम्मीदवार

उन्होंने कहा कि विधानसभा उपचुनाव 2020 में चुनाव संबंधित किसी प्रकार की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 1950 से प्राप्त की जा सकेगी. वहीं जिला नियंत्रण कक्ष के मोबाइल संख्या 7979899442 व 7903023351 पर 24×7 कॉल कर किसी प्रकार की जानकारी दी जा सकेगी और प्राप्त की जा सकेगी.

Also Read: लोकतंत्र के लिए कानून का शासन जरूरी

निर्वाची पदाधिकारी, महेश्वर महतो, अनुमंडल पदाधिकारी दुमका

सहायक निर्वाची पदाधिकारी

सागरी बराल, अंचलाधिकारी दुमका

राजेश कुमार सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी दुमका

संजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मसलिया

2,47,991 वोटर 368 बूथों में डालेंगे वोट

प्रखंड बूथ संख्या बूथ सहायक बूथ

दुमका 1 से 18 185 39

मसलिया 186 से 286 101 43

हेल्पलाइन नंबर जारी

जिला नियंत्रण कक्ष के मोबाइल संख्या 7979899442 व 7903023351 पर 24×7 कॉल कर किसी प्रकार की जानकारी दी जा सकेगी और प्राप्त की जा सकेगी.

46 सेक्टर मजिस्ट्रेट

45 माइक्रो ऑब्जर्बर

405 पीठासीन पदाधिकारी

405 प्रथम मतदान पदाधिकारी संपन्न करायेंगे मतदान

वोटर्स इन नंबर

पुरुष 124750

महिला 122968

ट्रांसजेंडर 01

सर्विस वोटर 272

कुल 247991

Post by : Pritish sahay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें