युवती की आत्महत्या को लेकर डीएसपी ने परिजनों से की पूछताछ

मसलिया थाने क्षेत्र में बीते रविवार को बड़ा चापुड़िया गांव में 32 वर्षीय युवती आत्महत्या मामले में शुक्रवार को पुलिस उपाधीक्षक ईकुड डुंगडुंग मृतका के घरवालों से पूछताछ के लिए गांव पहुंचे.
युवक पर प्रेम में धोखा देने व आत्महत्या के लिए उकसाने का लगाया था आरोप प्रतिनिधि, दलाही मसलिया थाने क्षेत्र में बीते रविवार को बड़ा चापुड़िया गांव में 32 वर्षीय युवती आत्महत्या मामले में शुक्रवार को पुलिस उपाधीक्षक ईकुड डुंगडुंग मृतका के घरवालों से पूछताछ के लिए गांव पहुंचे. याद हो कि जयललिता हेंब्रम ने प्रेम-प्रसंग में फंदे से लटक कर जान दे दी थी. युवती के पिता ने शिकायत की थी. डीएसपी ने एक घंटे तक मृतका के माता पिता व भैया भाभी से पूछताछ की. बताया कि उन्हीं बिंदुओं पर जांच करने के लिए पहुंचे थे. कुछ दिनों में चीजें सामने आ जायेंगी. बीते रविवार मृतका ने आत्महत्या से पूर्व अपने पर्स में दर्जनों प्रेम-पत्र व सुसाइड नोट लिखा था. इसमें कठलिया निवासी अरुण हांसदा के नाम का जिक्र था. मृतका के लिए पिता गोविंद हेंब्रम ने मसलिया थाने में बेटी के मरने की वजह अरुण हांसदा द्वारा प्रेम में धोखा व आत्महत्या के प्रति उकसाने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करायी था. मौके पर थाना प्रभारी धनंजय प्रजापति समेत अन्य पुलिस बल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










