नपं क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने जताया विरोध

नगर पंचायत बासुकिनाथ क्षेत्र में पेयजल सकंट गहरा गया है. पानी के लिए ग्रामीण अब सड़क पर उतरने लगे हैं. लोगों ने सोमवार को जरमुंडी पानी टंकी के सामने विरोध जताया. अमीन मिस्त्री के नेतृत्व में लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की.
सप्लाय पानी नहीं मिलने पर लोगों ने पानी टंकी के पास किया प्रदर्शन प्रतिनिधि, बासुकिनाथ नगर पंचायत बासुकिनाथ क्षेत्र में पेयजल सकंट गहरा गया है. पानी के लिए ग्रामीण अब सड़क पर उतरने लगे हैं. लोगों ने सोमवार को जरमुंडी पानी टंकी के सामने विरोध जताया. अमीन मिस्त्री के नेतृत्व में लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. जरमुंडी बाजार क्षेत्र में पिछले तीन सप्ताह से लोगों को सप्लाइ पानी नहीं मिल रहा है. लोगों ने कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण यहां के लोगों को सप्लाइ पानी नहीं मिल रहा है. वार्ड क्षेत्र 1, 2, 3, 6, 7, 8, 11 व 12 में इन दिनों जल संकट गहराने लगा है. बाजार क्षेत्र में लोगों को पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है. यहां 20-30 रुपये प्रति जार पानी खरीद रहे हैं. नपं क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. चापानल पर सुबह होते ही लाइन में लगकर पानी लेना पड़ रहा है. पानी भरने को लेकर लोगों के बीच विवाद भी हो रहा है. गर्मी का मौसम अभी शुरू भी नहीं हुआ है. नपं क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है. लोगों ने बताया कि जलापूर्ति शुरू नहीं हुई, तो पानी के लिए जनता सामूहिक रूप से रोड पर उतरने का मन बना रही है. निरंजन मंडल, रामगोपाल साह आदि ने बताया कि यहां जलापूर्ति की समस्या हमेशा बनी रहती है. लोगों ने बताया कि विभाग से कई बार शिकायत की गयी. पर कोई सुनवाई नहीं है. नपं पानी का शुल्क सभी उपभोक्ताओं से लेता है. उपभोक्ताओं की समस्या से उसे कोई मतलब नहीं रहता. मौके पर रामगोपाल साह, अमीन मिस्त्री, जय किशोर साह, विकास कुमार गण, निमाई बाउरी, महेंद्र साह, विवेक गुप्ता, दीपक कुमार शर्मा, श्रवण कुमार, सुरेश मंडल आदि मौजूद थे. अधिकारी कहते हैं नोनीहाट नदी में बालू उठाव हो जाने से जल स्तर नीचे चला गया है, पानी भी कम मिल रहा था, जिससे मोटर खराब हो गया है काम चल रहा है, एक दो दिन में नपं के सभी वार्ड क्षेत्र में पानी का सप्लाय शुरू कर दिया जायेगा प्रेम बंधन कच्छप सहायक अभियंता ——– फोटो- जरमुंडी में पानी के लिए आक्रोश जताते ग्रामीण ——-
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




