करदाताओं की समस्या और निराकरण पर हुई चर्चा

Updated at : 18 Feb 2025 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
करदाताओं की समस्या और निराकरण पर हुई चर्चा

आयकर अधिकारी (छूट) धनबाद इकाई के द्वारा सामाजिक विकास केंद्र दुमका में आउटरिच कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यकम मुख्य रूप से ट्रस्ट व अन्य छूट प्राप्त संस्थाओं, चार्टर अकाउंटेंट, अधिवक्ताओं एवं सामाजिक संस्थाओं के बीच जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था.

विज्ञापन

संवाददाता, दुमका आयकर अधिकारी (छूट) धनबाद इकाई के द्वारा सामाजिक विकास केंद्र दुमका में आउटरिच कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यकम मुख्य रूप से ट्रस्ट व अन्य छूट प्राप्त संस्थाओं, चार्टर अकाउंटेंट, अधिवक्ताओं एवं सामाजिक संस्थाओं के बीच जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था. इसमें विभाग के द्वारा पावर प्वांइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से 12ए, 12एए. 12बी, 80जी, 10 (23सी), ट्स्ट व सोसाइटी के रजिस्ट्रेसन, 10बी, 10 बीबी, आयकर विवरणी को समय से फाइल करने का महत्व, 119 (2) के तहत विलंब के लिए क्षमा के प्रावधानों इत्यादि की बारीकियों के बारे में बताया गया. विभाग ने आयकर के छूट से संबंधित अन्य धारा, प्रावधानों में करदाताओं को आनेवाली परेशानियों एवं उनका निराकरण पर विस्तृत चर्चा की. इसमें उन्होंने आयकर विभाग के द्वारा समृद्ध समाज और मजबूत देश निर्माण हेतु विभिन्न प्रकार के उठाये गए कदमों एवं सरकार की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की. कार्यक्रम आयकर आयुक्त (छूट), पटना यामिनी के निर्देशन में तथा अपर आयकर आयुक्त (छूट), रेंज-2. रांची रंजीत कुमार मधुकर के मार्गदर्शन में किया गया. आयकर विभाग के द्वारा समाज और देश के विकास में दी जानेवाली भूमिका के बारे में तथा छूट से संबंधित धारा व प्रावधानों में करदाताओं को आनेवाली परेशानियों व निराकरण पर मुख्य वक्ता आयकर अधिकारी (छूट) धनबाद राजीव रंजन झा ने विस्तार से बताया. मंच का संचालन आयकर कार्यालय (छूट) धनबाद के निरीक्षक धनंजय शर्मा ने किया. मौके पर आयकर अधिकारी, वार्ड-3(3) दुमका राकेश कुमार, आयकर निरीक्षक पंकज पासवान, सीए राजेश हिम्मतसिंहका, ललित कुमार भलोटिया आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola