जहरीला पदार्थ खाने से विक्षिप्त युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Jul 2024 6:53 PM
जामा थाना क्षेत्र के कदमपुर गांव में शनिवार की रात जहरीला पदार्थ खाने से मानसिक रोग से पीड़ित युवक की मौत हो गयी.
दुमका नगर. जामा थाना क्षेत्र के कदमपुर गांव में शनिवार की रात जहरीला पदार्थ खाने से मानसिक रोग से पीड़ित युवक की मौत हो गयी. मृतक मनोज मुर्मू (22) कदमपुर गांव का रहनेवाला था. बड़ा भाई बिटका मुर्मू ने बताया मनोज की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. वह घर से निकलकर इधर-उधर चला जाता था. ग्रामीण स्तर से इलाज किया जा रहा था. शनिवार की रात छटपटाते देख आनन-फानन में उसे फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. आशंका जतायी जा रही है कि जहरीला पदार्थ खाने से उसकी मौत हुई है. फोटो 21 डीयूएम 100 पीजेएमसीएच में पुलिस को घटना की जानकारी देते परिजन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










