उपायुक्त ने कल्याण विभाग कार्यालय का किया निरीक्षण

Edited by ABHISHEK
Updated:
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थिति पंजी और लॉग बुक की जांच की. आमजनों के लिए की गयी बैठने की व्यवस्था का भी जायजा लिया.

विज्ञापन

संवाददाता, दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने गुरुवार को कल्याण विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी और लॉग बुक की जांच की. आमजनों के लिए की गयी बैठने की व्यवस्था का भी जायजा लिया. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि लाभुकों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. ताकि किसी को असुविधा न हो. उन्होंने कार्यालय की साफ-सफाई, फाइलों के रख-रखाव और संचालित योजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे समय पर कार्यालय में उपस्थित हों. कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें. जनता के प्रति उत्तरदायी बनें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHISHEK

लेखक के बारे में

By ABHISHEK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola