दलाही में झामुमो का खुला चुनाव कार्यालय
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 May 2024 2:01 PM
कार्यालय से प्रखंड क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के संपर्क साधा जाएगा तथा गांव-गांव में प्रत्याशी व नेताओं का जनसंपर्क का रूट चार्ट तैयार होगा. प्रखंड अध्यक्ष श्री टुडू ने कहा कि दुमका लोकसभा प्रत्याशी नलिन सोरेन को जिताने में कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सशक्त है
मसलिया. मसलिया के दलाही में शुक्रवार को झामुमो के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन प्रखंड अध्यक्ष बासुदेव टुडू ने किया. दुमका लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ता इसी कार्यालय से चुनावी रणनीति बनायेंगी. इस कार्यालय से प्रखंड क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के संपर्क साधा जाएगा तथा गांव-गांव में प्रत्याशी व नेताओं का जनसंपर्क का रूट चार्ट तैयार होगा. प्रखंड अध्यक्ष श्री टुडू ने कहा कि दुमका लोकसभा प्रत्याशी नलिन सोरेन को जिताने में कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सशक्त है. राज्य सरकार की योजना का लाभ जनता को सीधा मिला रहा है. मौके पर जयदेव दत्ता, कृष्णा यादव, शिशु सोरेन, अप्पू दास, जयप्रकाश यादव, ध्रुब कांत झा, चंदन यादव, अमित मरांडी, श्यामदेव मरांडी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










