ePaper

दुमका में 12 मई को धर्म सम्मेलन का होगा आयोजन

Updated at : 09 May 2025 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
दुमका में 12 मई को धर्म सम्मेलन का होगा आयोजन

दिसोम मांझी थान के नेतृत्व में गांव के धार्मिक कार्यकर्ताओं द्वारा गांव स्तर पर मांझी बाबा, मोड़े होड़, आतो होड़ समेत सभी से आग्रह किया जा रहा है.

विज्ञापन

दुमका नगर. दिसोम मांझी थान आर जाहेर थान समिति संताल परगना द्वारा 12 मई को धर्म सम्मेलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसकी तैयारी व प्रचार-प्रसार जोर-शोर से चल रही है. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिसोम मांझी थान के नेतृत्व में गांव के धार्मिक कार्यकर्ताओं द्वारा गांव स्तर पर मांझी बाबा, मोड़े होड़, आतो होड़ समेत सभी से आग्रह किया जा रहा है. दिसोम मांझी बीनीलाल टुडू ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 12 मई को प्रातः 10 बजे दिसोम मांझी थान और जाहेर थान में बोंगा बुरु से प्रारंभ होगी. इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर धर्म गुरु द्वारा कथा और सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या 3 बजे से सुबह 6 बजे तक होगी. इसमें विश्व प्रसिद्ध धर्म गुरु, लेखक सोमाय किस्कू द्वारा संतालों के उद्भव और विकास, धर्म और संस्कृति के बारे में विस्तार से बताया जाएगा. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु संताली सिंगर सिंगराय सोरेन, कल्पना हांसदा, डिगिर सोरेन, राजा नारायण टुडू, कुनामी चांदों म्यूजिकल ग्रुप समेत अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति पेश करेंगे. मीडिया प्रभारी प्रेम हांसदा ने कहा कि उक्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमजनों के साथ-साथ पदाधिकारियों को भी विशेष आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम से संबंधित सारी तैयारी अंतिम चरण में है. उम्मीद है कि इस कार्यक्रम में 25-30 हजार मरांग बुरू अनुयायी शामिल होंगे. सबके खाने-पीने की व्यवस्था की जाएगी. मुकेश टुडू ने कहा कि इस धार्मिक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मरांग बुरू अनुयायियों को एकजुट करना है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच विलुप्त होते धार्मिक आस्था व परंपराओं के पुनर्जागरण करने का प्रयास है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola