राम कथा सुनने दूसरे दिन जुटी भक्तों की भीड़

Updated:
विज्ञापन
राम कथा सुनने दूसरे दिन जुटी भक्तों की भीड़

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन कुंड में अग्नि प्रज्ज्वलित की गयी

विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन कुंड में अग्नि प्रज्ज्वलित की गयी प्रतिनिधि, बासुकिनाथ विश्व कल्याण, शांति और समृद्धि की कामना के लिए जरमुंडी प्रखंड के कुशमाहा बाराटांड़ मैदान में आयोजित शिवशक्ति महायज्ञ एवं रामकथा में शुक्रवार को भक्तों की बड़ी भीड़ उमड़ी. वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन कुंड में अरनी मंथन पद्धति से अग्नि प्रज्वलित की गई, जिसे बनारस से आए यज्ञाचार्य हरेंद्र शास्त्री जी महाराज, पीयूष द्विवेदी और अरविंद पांडेय ने संपन्न कराया. कथा वाचक अजय परासर जी महाराज ने सती मोह, पार्वती जन्म और उनके शिव विवाह संकल्प की कथा भावपूर्ण रूप से सुनायी. उन्होंने बताया कि सती ने अगले जन्म में शिव जी की पत्नी बनने का वरदान पाया था और पार्वती के रूप में जन्म लेकर कठोर तपस्या कर शिव को प्राप्त किया. माता सती के विभिन्न रूपों दुर्गा, काली, गौरी, उमा, जगदंबा आदि का भी वर्णन किया गया. यज्ञ संचालन में मुखिया दामोदर गृही समेत कई ग्रामीण और तीन पंचायतों के सदस्य सक्रिय रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola