साझा प्रयास से अपराध नियंत्रण की बनायी रणनीति

Updated at : 03 Mar 2025 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
साझा प्रयास से अपराध नियंत्रण की बनायी रणनीति

श्चिम बंगाल के वीरभूम जिले में वीरभूम और दुमका जिला के पुलिस पदाधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित हुई. इसमें दुमका के एसपी पीतांबर सिंह खेरवार और बीरभूम के एसपी अमनदीप ने अपने-अपने क्षेत्र में अपराध की रोकथाम, अपराधियों पर शिकंजा कसने, फरार अपराधियों पर कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी के लिए सूचना के आदान-प्रदान पर जोर दिया.

विज्ञापन

दुमका और वीरभूम के पुलिस पदाधिकारियों ने की समन्वय बैठक संवाददाता, दुमका पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले में वीरभूम और दुमका जिला के पुलिस पदाधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित हुई. इसमें दुमका के एसपी पीतांबर सिंह खेरवार और बीरभूम के एसपी अमनदीप ने अपने-अपने क्षेत्र में अपराध की रोकथाम, अपराधियों पर शिकंजा कसने, फरार अपराधियों पर कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी के लिए सूचना के आदान-प्रदान पर जोर दिया. इस दौरान संबंधित दोनों जिले की सीमा से सटे थाने के थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों को भी आपस में समन्वय स्थापित करने को कहा गया. सीमा पर चौकसी बरतने, वाहनों की चेकिंग करने, अवैध कारोबार-तस्करी आदि प्रभावकारी ढंग से नियंत्रण लगाने पर भी विस्तृत चर्चा हुई. दुमका जिले के एसपी के अलावा डीएसपी इकुड़ डुंगडुंग, एसडीपीओ मुख्यालय विजय कुमार महतो, शिकारीपाड़ा के थाना प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार लकड़ा समेत वीरभूम जिले की सीमा से सटे थानों के थाना प्रभारी, वीरभूम जिले से वहां के एसपी अमनदीप के अलावा एडिश्नल एसपी बोलपुर सह प्रभारी एएसपी वीरभूम हेडक्वाटर राणा मुखर्जी, एसडीपीओ रामपुरहाट गोबिंद सिकदर, थाना प्रभारी रामपुरहाट सुकुमार घोष, थाना प्रभारी मुहम्मद बाजार तपाई विश्वास और थाना प्रभारी नलहट्टी मोहम्मद अली मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola