दिशोम गुरु कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Edited by ABHISHEK
Updated:
विज्ञापन

जामा और सरैयाहाट में आयोजित की गयी शोकसभा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामा/सरैयाहाट झारखंड आंदोलन के प्रणेता और तीन बार मुख्यमंत्री रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गुरुवार को जामा और सरैयाहाट में कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की. जामा में सभा की अध्यक्षता बिमल बेसरा ने की, जहां वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार साह ने कहा कि शिबू सोरेन का “जल, जंगल, जमीन ” के लिए संघर्ष ऐतिहासिक रहा है. वे झारखंड के निर्माता और गांधी कहे जाते हैं. वहीं, सरैयाहाट कांग्रेस कार्यालय में भी श्रद्धांजलि दी गयी. अध्यक्षता अशोक यादव ने की. कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया. मौके पर बिमल बेसरा, प्रेम कुमार साह, रामनाथ दरबे, सरयू राणा, गुड्डू पंडित, रामजीवन राउत, प्रीतम मंडल, फ्रांसिस मुर्मू, रामलाल सोरेन, निर्मल बेसरा, प्रदीप मंडल, विखु मोहली, मो. अनवर, हैदर, मोहन मुर्मू, सुलेमान मुर्मू, विनोद मुर्मू, गीता देवी, सुनीता देवी, रवींद्र मरांडी, राजकुमार दास, रितेश बेसरा, पंकज मरीक, संजय यादव, मुन्ना दरबे प्रधान, अशोक यादव, मतीन अंसारी, पूर्व मुखिया बसंती मुर्मू, नकुल हांसदा, दीपक यादव, देवनारायण यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHISHEK

लेखक के बारे में

By ABHISHEK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola