अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बालक की मौत

रघुनाथपुर-बरमसिया मार्ग में कुकड़ीभाषा आदिवासी टोला के पास हादसा

विज्ञापन

रानीश्वर. रानीश्वर थाना के रघुनाथपुर-बरमसिया मार्ग में कुकड़ीभाषा आदिवासी टोला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चार साल के मासूम बच्चे की मौत वर्धमान ले जाने के दौरान रास्ते में ही हो गयी. घटना बुधवार की है. बालक का नाम वर्णवास टुडू था. बताया जा रहा है कि बालक की मां मवेशी को खेत की ओर ले जा रही थी. इसी बीच बच्चा भी पीछे-पीछे आ गया. मां अपने बेटे को नहीं देख पायी थी. महिला रोड क्रॉस कर चुकी थी. बेटा भी मां के पीछे-पीछे रोड पर आ चुका था कि अज्ञात वाहन ने बच्चे को धक्का मार दिया. हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजन सिउड़ी सदर अस्पताल ले गये, वहां बच्चे को इलाज के लिए भर्ती किया, जहां के डाॅक्टर ने बेहतर इलाज के लिए वर्धमान रेफर कर दिया. वर्धमान ले जाने के क्रम में ही बच्चे की मौत हो गयी. बालक इकलौता संतान था. परिजनों रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola