पीजी में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल आज से फिर खुला

Updated at : 10 Mar 2025 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
पीजी में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल आज से फिर खुला

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ बिमल प्रसाद सिंह के निर्देश पर छात्र हित को ध्यान में रखते हुए 11 मार्च से पीजी नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन

उन्हीं विषयों के लिए पोर्टल खोला गया है, जिनमें आवेदन सीटों की संख्या से कम है

संवाददाता, दुमका

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ बिमल प्रसाद सिंह के निर्देश पर छात्र हित को ध्यान में रखते हुए 11 मार्च से पीजी नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है. डीएसडब्ल्यू डॉ जैनेंद्र यादव ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है. इसके अनुसार छात्र पीजी नामांकन के लिए 11 से 16 मार्च तक चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 20 मार्च को दूसरी मेरिट सूची प्रकाशित होगी. 21 से 29 मार्च तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा. 31 मार्च तक छात्र एडमिशन ले सकेंगे. गौरतलब है कि विश्वविद्यालय ने केवल उन्हीं विषयों के लिए पोर्टल खोला है. प्राप्त आवेदन सीटों की संख्या सीट से कम हैं.

चार कॉलेजों के इन विषयों में सीट है रिक्त

1. यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट, दुमका- बॉटनी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, उर्दू, बंगाली, संस्कृत, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, संताली संस्कृति अध्ययन, एमबीए, एमसीए और कॉमर्स.

2. साहिबगंज कॉलेज, साहेबगंज- बॉटनी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, भूविज्ञान, संताली, उर्दू, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान.

3.गोड्डा कॉलेज, गोड्डा- बॉटनी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, गणित, जूलॉजी, हिंदी, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स.

4.देवघर कॉलेज, देवघर- बॉटनी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, गणित, जूलॉजी, संस्कृत, दर्शनशास्त्र.महत्वपूर्ण तिथि:

•चांसलर पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन का अंतिम तिथि -11 से 16 मार्च तक

•कॉलेज स्तर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन – 21 से 29 मार्च तक

•नामांकन के लिए फीस भुगतान करने की अंतिम तिथि- 31 मार्च तक

कोट

छात्र हित में पीजी एडमिशन के लिए चांसलर पोर्टल एक बार फिर खोल दिया गया है. जो छात्र किसी कारणवश पहले चांसलर पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पाए थे, वे अब ऑनलाइन आवेदन कर एडमिशन ले सकते हैं.

प्रो बिमल प्रसाद सिंह, कुलपति

तीन परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की तिथि घोषित

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने सोमवार को तीन परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है. इसमें बीएड सेमेस्टर-1, बीबीए और बीसीए सेमेस्टर-1 की परीक्षाएं शामिल हैं. कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह के निर्देश पर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ जय कुमार साह ने सोमवार को परीक्षा के लिए फॉर्म भरने से संबंधित अधिसूचना जारी की. सभी परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के 18 से 26 मार्च तक निर्धारित किया गया है, जबकि क्रमश: 200 रुपये और 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 27 से 30 मार्च और 31 मार्च से 2 अप्रैल तक निर्धारित किया गया है. फॉर्म की हार्ड कॉपी संबंधित विभाग या कॉलेज में जमा करने की तिथि 3 से 5 अप्रैल निर्धारित है. छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा फॉर्म भरने से संबंधित अधिसूचना डाउनलोड कर देख सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola