ePaper

58वां अभियंता दिवस उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न

Updated at : 15 Sep 2025 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
58वां अभियंता दिवस उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न

उपराजधानी के कन्वेंशन सेंटर दुमका में सोमवार को 58वां अभियंता दिवस बड़े ही उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत पथ निर्माण विभाग परिसर में स्थित भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई.

विज्ञापन

इंजीनियरिंग मॉडल रहा आकर्षण का केंद्र, अव्वल छात्र हुए पुरस्कृत संवाददाता, दुमका उपराजधानी के कन्वेंशन सेंटर दुमका में सोमवार को 58वां अभियंता दिवस बड़े ही उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत पथ निर्माण विभाग परिसर में स्थित भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई. मुख्य अतिथि पूर्व सहायक उद्योग निदेशक इंजीनियर सुधीर कुमार सिंह उपस्थित थे, जबकि विशिष्ट अतिथि पूर्व कार्यपालक अभियंता राणा विजय शंकर सिंह शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यपालक अभियंता सुशील कुमार टुडू ने की. कार्यक्रम के दौरान अभियंत्रण महाविद्यालय दुमका की सभी शाखाओं के टॉपर छात्रों के साथ-साथ राजकीय पॉलिटेक्निक व महिला पॉलिटेक्निक के टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया. मौके पर इंजीनियरिंग कॉलेज दुमका के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किये गये. इंजीनियरिंग मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे. निर्णायकों द्वारा सर्वश्रेष्ठ मॉडल को पुरस्कार प्रदान किया गया. राजकीय महिला पॉलिटेक्निक की रितु कुमारी (सिविल), रिया तंतुबाय (मेकैनिकल), चुलबुल कुमारी (इलेक्ट्रिकल), राजकीय पॉलिटेक्निक के दीपाकर दास (मेकैनिकल), सौरभ साधु (इलेक्ट्रिकल), रितेश रंजन (सिविल), हर्ष कुमार शर्मा (कंप्यूटर साइंस), अभियंत्रण महाविद्यालय के शिवेश रोहन (इलेक्ट्रॉनिक्स), समीर लाहा (मेकैनिकल), गुरु दयाल रझित (इलेक्ट्रिकल), तुलसी प्रसाद (सिविल), रिया कुमारी (कंप्यूटर साइंस) को सम्मानित किया गया. मॉडल प्रस्तुति में विवेक कुमार मुंडा, रौशन कुमार, शिवम कुमार गुप्ता, देविका कुमारी, अर्पिता सिंह, प्रीतम कुमार, कलपथ निषाद, तान्या कुमारी, सैफ अली ताज, प्रेरणा शर्मा शामिल थे. संचालन प्रभारी इंजीनियर कृष्ण नंदन सिंह ने किया. मौके पर कार्यपालक अभियंता असीम सिन्हा, सुशील सिन्हा, हिमांशु हुराद, सहायक अभियंता मनोज कुमार, हरिलाल प्रसाद, कनीय अभियंता राजीव रंजन टुडू, अभिनंदन देहरी, फ्रांसिस हेंब्रम, पी पटेल, अनुराग तिवारी, नित्यानंद साह, अनिल बेसरा, सेवानिवृति अभियंता मोतीलाल साह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola